Breaking News

विहिप की बैठक में विदाई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई चर्चा

Spread the love

विभाग संगठन मंत्री योगेश पाठक के उत्तराखंड स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई

बदायूं। विश्व हिंदू परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को नीरज रस्तोगी के निवास पर संपन्न हुई। बैठक में विहिप के प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों तथा हिंदू समाज को अधिक संगठित एवं जागरूक बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत उपाध्यक्ष व पालक अधिकारी राजीव सिंह द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित करके किया गया। इसके पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।
बैठक के दौरान एक विशेष सत्र में जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह ने विभाग संगठन मंत्री योगेश पाठक के उत्तराखंड स्थानांतरण होने पर उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर भावभीनी विदाई दी। कार्यकर्ताओं ने उनके संगठन के प्रति अतुलनीय योगदान और सेवाभाव को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
प्रांत उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की और कहा कि विहिप का मूल उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सामाजिक समरसता को मजबूत करना तथा सेवा व संस्कारों के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना है। बैठक में अखंड भारत की भावना को भी प्रमुखता से रखा गया।
इस अवसर पर विभाग संयोजिका किरण, विभाग सहसंयोजिका महेशा सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवकी नन्दन शर्मा, अरविंद शर्मा, राजीव साहू, कु० कंचन, जिला सह मंत्री राजेश बाबू, कोषाध्यक्ष नीरज कोचर, प्रचार प्रमुख मयूर गुप्ता, सेवा प्रमुख महेंद्र पाल सिंह, समरसता प्रमुख राजेश सपड़ा, धर्म प्रचार प्रमुख अचल सक्सेना, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख दीपक गुप्ता, बजरंग दल सह संयोजक आशीष उपाध्याय, मातृ शक्ति जिला संयोजिका प्रतिभा गुप्ता, सुमन लता, शीतैशा गुप्ता, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका समीक्षा शर्मा, एकता शर्मा, कामिनी देवी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुंवरगांव में करंट की चपेट में आने से गौवंश की मौत दो दिन तक ट्रांसफार्मर केबिन में पड़ा रहा शव

Spread the loveकुंवरगांव। कस्बा कुंवरगांव में बिजली विभाग की एक बड़ी लापरवाही और उदासीनता का …