Breaking News

एएसपी ग्रामीण ने सहसवान और मुजरिया क्षेत्र में किया पैदल गश्त, परखी बैरियर ड्यूटी

Spread the love

रूट व्यवस्था का लिया जायजा, मातहतों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बदायूं। पवित्र श्रावण मास के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ एवं चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदयेश कठेरिया द्वारा भारी पुलिस बल के साथ सहसवान और मुजरिया थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की गई।
भ्रमण के दौरान एएसपी ग्रामीण ने क्षेत्र में की गई रूट व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इसके अलावा, सुरक्षा के लिहाज से विभिन्न तिराहों-चौराहों और सीमाओं पर बनाए गए बैरियरों का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बैरियर पर मुस्तैद पुलिस कर्मियों की ड्यूटी को चेक किया और उन्हें पूरी सतर्कता व मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के सख्त निर्देश दिए।
अधिकारीद्वय ने स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और आने-जाने वाले श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का अहसास कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों और कानून से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है, और शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान संबंधित थानों के प्रभारी निरीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी उनके साथ प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुंवरगांव में करंट की चपेट में आने से गौवंश की मौत दो दिन तक ट्रांसफार्मर केबिन में पड़ा रहा शव

Spread the loveकुंवरगांव। कस्बा कुंवरगांव में बिजली विभाग की एक बड़ी लापरवाही और उदासीनता का …