Breaking News

श्री सीता राम मंदिर में 14 अगस्त से सजेगा श्रीराम कथा का दिव्य दरबार

Spread the love

14 अगस्त को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ, 23 अगस्त को होगा विशाल भंडारा

बदायूं। शहर के ऐतिहासिक श्री सीता राम मंदिर प्रांगण में आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर एक आवश्यक और महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। मंदिर के महंत श्री कृष्ण बल्लभ महेरे की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में आगामी 14 अगस्त से शुरू होने जा रही पावन श्रीराम कथा की तैयारियों की रूपरेखा तय की गई और राम भक्तों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक की जानकारी देते हुए पंडित बालमुकुंद महेरे ने बताया कि मंदिर परिसर में आगामी 14 अगस्त से 22 अगस्त तक श्रीराम कथा का भव्य और दिव्य आयोजन किया जाएगा। कथा का समय प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके उपरांत, 23 अगस्त को हवन-पूजन और पूर्ण आहुति के बाद दोपहर 12 बजे से ‘हरि इच्छा’ तक विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
कथा के शुभारंभ के अवसर पर 14 अगस्त को प्रातः 9 बजे से एक भव्य सनातनी कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर टिकट गंज, हलवाई चौक, मढई चौक और पथिक चौक से होते हुए वापस प्रारंभिक स्थल पर आकर संपन्न होगी। यात्रा के दौरान शंख, घंटा और घड़ियालों की गूंज से पूरा शहर राममय नजर आएगा।
सुचारू रूप से आयोजन संपन्न कराने के लिए बैठक में उपस्थित सभी राम भक्तों को अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर कथा के मुख्य प्रवक्ता आचार्य मुमुक्ष कृष्ण ‘दद्दा जी’ महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में प्रदीप महेरे, अमित पांडेय, पंकज शर्मा, राहुल चौबे, मारुत सक्सेना, पवन शंखधार, मोहित सक्सेना, पुष्पेंद्र कुमार, संजय चौहान, सुनील सपड़ा, मयंक कुमार, अभिनव बंसल और सभासद मोहित सक्सेना सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं राम भक्त मौजूद रहे। सभी ने पूरी निष्ठा के साथ आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गंगा घाट पर गूंजा ‘हर-हर गंगे’, कांवड़ियों से पटा कछला

Spread the loveसंवाददाता – सुखदेवी कश्यप कछला। शनिवार सुबह कछला के गंगा भागीरथ घाट पर …