Breaking News

गौवंश आश्रय स्थल में मिली अव्यवस्थाएं, एनजीओ को नोटिस

Spread the love


निरीक्षण में मृत और बीमार गौवंश मिलने की सूचना, बीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण

बदायूं। विकासखंड सालारपुर की ग्राम पंचायत बादल स्थित गौवंश आश्रय स्थल का खंड विकास अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल में कई गौवंश मृत अवस्था में पाए गए, जबकि कुछ गौवंश बीमार मिले। मौके पर कीचड़ की स्थिति भी सामने आई, जिससे गौवंश को आवागमन में परेशानी हो रही थी।

यह निरीक्षण पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा की शिकायत के बाद किया गया। मौके पर अधिकांश गौवंश के ईयर टैग नहीं लगे होने की बात भी सामने आई। निरीक्षण में मिली स्थिति को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी सालारपुर नितिन कुमार ने आश्रय स्थल का संचालन कर रही दानवीर जनकल्याण समिति को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

बीडीओ की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यदि संस्था का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो अनुबंध समाप्त करने के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

इसके अलावा विकासखंड सालारपुर के रफियाबाद, सिकरोड़ी और रसूलपुर पुठी स्थित अन्य गौवंश आश्रय स्थलों के निरीक्षण में भी व्यवस्थाओं को लेकर कमियां पाए जाने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। बीडीओ ने संबंधित एनजीओ को इन आश्रय स्थलों के संचालन से हटाने और विकासखंड स्तर पर ब्लैक लिस्ट किए जाने की संस्तुति की है।

प्रशासन की कार्रवाई का उद्देश्य गौवंश आश्रय स्थलों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना और पशुओं के लिए पर्याप्त चारा, पानी, साफ-सफाई तथा सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास खण्ड बिसौली तथा आसफपुर में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की कार्यशाला का आयोजन।*

Spread the love* *बदायूँ *प्रीति चौहान जे0एस0 हव फॉर इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन* द्वारा एक युद्ध …