Breaking News

आईआईआरएफ रैंकिंग-2026 की प्राइवेट श्रेणी में टीएमयू का डेंटल कॉलेज यूपी में फिर अव्वल

Spread the love

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर प्रतिष्ठित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क- आईआईआरएफ इंडिया रैंकिंग- 2026 की ताजा रैंकिंग में टीएमयू के डेंटल कॉलेज को उत्तर प्रदेश के प्राइवेट डेंटल कॉलेजों की श्रेणी में पहला, जबकि प्रदेश में ओवर ऑल चौथा स्थान प्राप्त किया है। राष्ट्रीय स्तर पर भी संस्थान ने नॉर्थ जोन में 10वीं पॉजिशन पर रहा है, जबकि नेशनल रैंकिंग में 46वां स्थान प्राप्त किया है। टीएमयू डेंटल कॉलेज को मुख्य रूप से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर एवम् क्लिनिकल सुविधाएं, विश्वस्तरीय लैब, आधुनिक डेंटल चेयर्स, उन्नत तकनीक, अनुभवी फैकल्टी, उच्च स्तरीय शोध, उत्कृष्ट प्लेसमेंट, स्टुडेंट्स को मिलने वाले बेहतरीन क्लिनिकल एक्सपोजर और करियर गाइडेंस, मरीजों की देखभाल एवम् सामाजिक सेवा, कम लागत में आमजन को दी जाने वाली गुणवत्तापूर्ण दंत चिकित्सा सेवा के लिए यह रैंकिंग मिली है। कुलाधिपति श्री सुरेश जैन और आला यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. प्रदीप तांगड़े, वाइस प्रिंसिपल डॉ. अंकिता जैन के संग-संग फैकल्टीज़ और स्टुडेंट्स को देते हुए कहा, यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और सामाजिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमारा उद्देश्य स्टुडेंट्स को न केवल विश्वस्तरीय दंत चिकित्सक बनाना है, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील नागरिक के रूप में तैयार करना भी है।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

सरकी के पास खेत में मिला अज्ञात युवक का शव

Spread the loveकादरचौक। थाना क्षेत्र के ग्राम सरकी के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे खाली …