Breaking News

कांवड़ यात्रा के चलते 11 अगस्त को कक्षा 6 से 12 तक के स्कूलों में अवकाश

Spread the love

यातायात डायवर्जन के कारण जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किया आदेश, शिक्षक-कर्मचारी विद्यालय पहुंचकर करेंगे शासकीय कार्य

बदायूं। शिवतेरस कांवड़ यात्रा को देखते हुए यातायात डायवर्जन के कारण जनपद में कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 11 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक लाल जी यादव ने जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद इस संबंध में आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार बोर्ड से मान्यता प्राप्त एवं संबद्ध सभी माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का 11 अगस्त को अवकाश रहेगा। हालांकि विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं कर्मचारी नियमानुसार उपस्थित होकर शासकीय कार्यों का निर्वहन करेंगे। साथ ही शासन एवं विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी माध्यमिक विद्यालय में पूर्व से कोई परीक्षा निर्धारित है तो वह यथावत संपन्न कराई जाएगी। इसके अलावा विभाग अथवा शासन द्वारा पूर्व निर्धारित योजनाओं और कार्यक्रमों को भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरा कराया जाएगा। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों तथा जिले के सभी मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापकों को अनुपालन के लिए भेजी गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर-मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण में महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए जन जागरूकता अभियान

Spread the loveआसफपुर-मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण में महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के …