Breaking News

शिवरात्रि पर 11 अगस्त को बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल

Spread the love

रूट डायवर्जन के चलते डीएम की अनुमति के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

बदायूं, 10 अगस्त। पवित्र श्रावण मास में शिवरात्रि पर्व और कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिले के सभी संबंधित विद्यालयों में 11 अगस्त को अवकाश रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार की ओर से सोमवार को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार जिलाधिकारी बदायूं द्वारा रूट डायवर्जन के संबंध में दी गई अनुमति के अनुपालन में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय विद्यालयों के साथ मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा विभिन्न बोर्डों से संचालित विद्यालयों में 11 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालयों में आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रतिलिपि महानिदेशक स्कूल शिक्षा, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, शिक्षा निदेशक समेत संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।

शिवरात्रि पर्व के दौरान कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। इसी के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आचार्य केवल ज्ञान के प्रदाता ही नहीं अपितु राष्ट्र के भावी नागरिकों के चरित्र निर्माण के प्रमुख शिल्पी हैं : सुनील

Spread the loveबदायूं। मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज …