Breaking News

यातायात कर्मी पर रुपये लेने की शिकायत का पुलिस ने किया खंडन

Spread the love

यातायात कर्मी पर रुपये लेने की शिकायत का पुलिस ने किया खंडन

बदायूं। सोशल मीडिया पर यातायात कर्मी द्वारा वाहन चालक से रुपये लिए जाने संबंधी शिकायत और वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर स्थिति स्पष्ट की है। सोशल मीडिया सेल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार जांच में पाया गया कि संबंधित वाहन चालक द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया था।

पुलिस के मुताबिक यातायात हेड कांस्टेबल द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहन का नियमानुसार चालान किया गया था। चालान की निर्धारित धनराशि का वाहन चालक ने मौके पर ही नगद भुगतान किया था। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर रुपये लिए जाने संबंधी प्रसारित जानकारी जांच में तथ्यों के अनुरूप नहीं पाई गई।

पुलिस का कहना है कि वाहन चालक के विरुद्ध यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर विधिसम्मत कार्रवाई की गई और चालान की धनराशि भी नियमानुसार जमा की गई। पुलिस ने मामले में सोशल मीडिया पर प्रसारित शिकायत का तथ्यात्मक खंडन किया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण स्तंभ: मुख्यमंत्री

Spread the loveनवाचार और समर्पण से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने वाले बदायूं के 42 शिक्षक …