Breaking News

सावन मास में महाशिवरात्रि के पर पर पुलिस चौकी पर विशाल भंडारे का आयोजन किया , भंडारे में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी

Spread the love

आसफपुर – सावन मास के दूसरे सोमवार को महा शिवरात्रि के पर्व पर बदायूं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा , अपर पुलिस अधीक्षक हृदेश कठेरिया , बिसौली पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना प्रभारी सुभाष कुमार व स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान , पुलिस उपनिरीक्षक जगवीर सिंह ने विशाल भंडारे का आयोजन किया ।
इस विशाल भंडारे में शिव भक्तों, कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी ।
इस अवसर पर स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक , पूर्व इंजिनियर निखिलेश कुमार पाठक , देवेंद्र पाठक , सचिन यादव अरविंद यादव , प्रणव कुमार यादव , जगदीश फूल माली , मुजाहिद खां , देव पाल , राम खिलाड़ी यादव , अनमोल शर्मा , सुरेन्द्र शर्मा सहित आस पास के गांव मोहकमपुर , दबथरा ,हरदासपुर ,मलखानपुर,मन्नू नगर , पहाड़पुर , श्यामपुर ,सीकरी आदि गांव से भारी संख्या में शिव भक्तों ने विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया ।
इस दौरान पुलिस चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान , पुलिस उपनिरीक्षक जगवीर सिंह , हेड कांस्टेबल प्यारे खां , नदीम मलिक , अमन ठाकुर , अर्जित बालियान , सागर चौधरी , बीरेंद्र कुमार सिंह , जोगेंद्र सिंह , रामकुमार गिल , नासिर अली , सचिन चौधरी , अतुल यादव आदि पुलिस स्टाफ ने इस धार्मिक कार्यक्रम में सहयोग किया ।
यह कार्यक्रम बीते दिन मंगलवार को सुबह से लेकर हरि इच्छा तक विधिवत ढंग से सुचारू रहा ।
यह जानकारी चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the loveउघैती। थाना उघैती क्षेत्र के कस्बे में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे …