राज्य विज्ञान संस्थान उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 चुनौतियां एवं संभावनाएं विषय पर विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन राजा राम महिला इंटर कॉलेज टिकटगंज बदायूं में दिनांक 12 अगस्त 2026 को पूर्वां 10:00 बजे से संपन्न होगा जिसमें जनपद के कक्षा 8 से 10 तक की विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
जनपद स्तर पर दो प्रतिभागी चयनित कर मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।
यह जानकारी जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी ने देते हुए जनपद की प्रत्येक शिक्षण संस्थान से कम से कम एक प्रतिभागी के प्रति भाग करने का आवाहन किया है।
छात्रों में वैज्ञानिक अभिरुचि उत्पन्न करने एवं अभिव्यक्ति की कुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्री लालजी यादव ने जनपद के सभी शिक्षा संस्थानों के प्रधानाचार्य एवं संबंधित को पत्र लिखकर उक्त कार्यक्रम को संपन्न करने का आदेश जारी किया है।
Budaun Amarprabhat