Breaking News

यूपीएससी में असिस्टेंट कमांडेंट चयनित होने पर चेतन कुमार का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत

Spread the love

बगरैन: बिसौली तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पेंपल के एक साधारण परिवार के होनहार छात्र ने अपनी कठिन मेहनत और लगन के बल पर पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। ग्राम पेंपल निवासी चंद्रपाल दिवाकर के होनहार पुत्र चेतन कुमार दिवाकर का चयन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में ‘असिस्टेंट कमांडेंट’ (Assistant Commandant) के पद पर हुआ है। मंगलवार को जब नवनियुक्त असिस्टेंट कमांडेंट चेतन कुमार दिवाकर अपने पैतृक गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव पहुंचने पर उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
मंगलवार को जैसे ही चेतन कुमार दिवाकर अपने गृह ग्राम पेंपल पहुंचे, वहां मौजूद ग्रामीणों, युवाओं और परिजनों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की थाप, गूंजते राष्ट्रगीतों और आतिशबाजी के बीच उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया गया। स्वागत समारोह में स्थानीय लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। हर कोई इस होनहार युवा की पीठ थपथपाकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहा था।
इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान, निर्दोष श्री माली मीडिया प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवनियुक्त असिस्टेंट कमांडेंट चेतन कुमार दिवाकर को अंग वस्त्र पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। रितेश चौहान ने अपने संबोधन में कहा चेतन कुमार दिवाकर ने अपनी कठिन मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से यह साबित कर दिया है कि यदि लगन सच्ची हो, तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। चेतन आज बिसौली तहसील के युवाओं के लिए एक सच्चे प्रेरणास्रोत बन गए हैं।
साधारण पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले चेतन कुमार दिवाकर ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और अपनी निरंतर व कठोर मेहनत को दिया है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि असफलता से घबराए बिना हमेशा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए, सफलता एक दिन जरूर मिलती है।
इस अवसर पर ग्राम , क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, परिवार के अनिल दिवाकर, सत्यपाल दिवाकर , विपिन दिवाकर अध्यापक, जयपाल दिवाकर प्रधान अध्यापक, गजेंद्र दिवाकर अध्यापक, ओम प्रकाश दिवाकर, अनुज दिवाकर, धीरेंद्र दिवाकर, मनोज दिवाकर प्रवक्ता,सदस्य और बड़ी संख्या में युवा ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने चेतन को देश सेवा के इस नए सफर के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

संवाददाता सुमित कुमार


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हस्तकरघा परंपरा सांस्कृतिक चेतना और आत्मनिर्भरता की प्रतीक : रवि जी समदर्शी

Spread the loveउझानी। नगर के मेरे राम आश्रम में आयोजित हैंडलूम उत्सव में भारतीय हस्तकरघा …