Breaking News

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिल्सी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य रैली

Spread the love

बिल्सी। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिल्सी में एक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस रैली में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया।
विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा थामकर और देशभक्ति के गगनभेदी नारे लगाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण किया तथा नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूक किया।
रैली को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
प्राचार्य ने बताया कि अभियान के तहत महाविद्यालय में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
इन प्रतियोगिताओं के सभी विजेताओं को आगामी वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
यह रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी और पुनः परिसर में आकर संपन्न हुई। इस सफल आयोजन में शाहबुद्दीन अली खान, अब्दुल रहीस अहमद, सुभाष बाबू, सूरज पाल, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एचपी इंटरनेशनल स्कूल में छात्र चुनाव 2026, विद्यार्थियों ने चुना अपना हेड बॉय और हेड गर्ल

Spread the loveएचपी इंटरनेशनल स्कूल में हेड बॉय एवं हेड गर्ल के चयन के लिए …