Breaking News

अस्पताल से रुपये-मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

सिविल लाइंस पुलिस ने 5500 रुपये किए बरामद, न्यायालय में पेश किए गए आरोपी

बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए 5500 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को सराय पिपरिया निवासी धर्मपाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मुकेश जौहरी अस्पताल से उसके रुपये और मोबाइल चोरी हो गए। मामले में थाना सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत सिविल लाइंस पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित रस्तोगी निवासी धामपुर, बिजनौर, हाल निवासी नेकपुर, बदायूं, अश्वनी वर्मा निवासी जवाहरपुरी और गौरव सक्सेना निवासी नेकपुर गली नंबर चार के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 5500 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक सरिता चौधरी समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने बाबा साहेब पार्क में की साफ-सफाई

Spread the loveउसहैत। क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत आज दातागंज …