Breaking News

तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत

Spread the love

तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाहर निकलवाया, उपचार के दौरान सीएचसी में तोड़ा दम

आसफपुर। कस्बा आसफपुर में मंगलवार शाम तालाब में एक बुजुर्ग के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान पुलिस टीम और पीआरवी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग को तालाब से बाहर निकलवाकर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

बताया गया कि 60 वर्षीय हीरालाल पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र तालाब में डूब गए थे। सीएचसी में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सूचना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की। परिजनों की सहमति एवं नियमानुसार पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आवश्यक जांच कर रही है।

मृतक के परिवार में पत्नी नन्हीं के अलावा पांच बेटे और एक बेटी हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इज्जतनगर मंडल में चला ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान, स्टेशनों पर सफाई और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में मंडल …