Breaking News

हत्या के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

कादरचौक पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा किया बरामद, पुरानी रंजिश में हुई थी मारपीट

बदायूं। कादरचौक थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को कादरचौक पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 239/2026 से संबंधित वांछित आरोपी अनिल पुत्र नवाब सिंह निवासी काशीनगला को धौकन नगला तिराहे के पास यात्री शेड से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक ग्राम काशीनगला में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इस दौरान लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घटना के दौरान जयदेवी पत्नी देशराज को डंडा लगने से वह जमीन पर गिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना कादरचौक में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर ग्राम गंगीनगला के बाहर पुलिया के पास झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त एक डंडा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना कादरचौक में धारा 103(1), 191(2) और 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने बाबा साहेब पार्क में की साफ-सफाई

Spread the loveउसहैत। क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत आज दातागंज …