Breaking News

स्कॉर्पियो की टक्कर से गाय की मौत, चार लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई

Spread the love

म्याऊं-उसावां मार्ग पर हुआ हादसा, चालक का कराया गया मेडिकल परीक्षण

बदायूं। थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम बिचपुरी के पास म्याऊं-उसावां मार्ग पर मंगलवार दोपहर स्कॉर्पियो की गाय से टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर अलापुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में गाय घायल हो गई थी, जिसे पशु चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया। उपचार के दौरान गाय की मौत हो गई। इसके बाद गाय को सम्मानपूर्वक दफना दिया गया।

पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के बाद चालक डॉ. राहुल सिद्धार्थ के शराब के नशे में होने की आशंका जताई गई थी। इस पर पुलिस ने चालक का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें एल्कोहल की पुष्टि नहीं हुई।

घटना के दौरान चालक के साथ हाथापाई करने के आरोप में पुलिस ने ग्राम बिचपुरी निवासी शेखर पुत्र राजकुमार, धर्मेंद्र उर्फ नेत्रपाल पुत्र सोवरन, धर्मेंद्र पुत्र रामनिवास और धर्मपाल पुत्र डालचंद्र को हिरासत में लेकर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले में आवश्यक कार्रवाई की। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कचहरी उपकेंद्र की विद्युत क्षमता दोगुनी, 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूं। विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा …