Breaking News

चोरी-लूट की योजना बना रहे चार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

तमंचा, कारतूस, चाकू और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद

बदायूं। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी और लूटपाट की योजना बना रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो नाजायज चाकू, एक सबल, पेचकस, दो लोहे के पाना और टॉर्च बरामद करने का दावा किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में सद्दाम पुत्र गफ्फूर अली उर्फ गबरूली निवासी ककराला, हाल निवासी मोहल्ला ऊपरपारा, शोएब पुत्र मुसीर निवासी कबूलपुर नागीन टीला, तारिक पुत्र फारूख निवासी कबूलपुरा गौटिया और मुकेश पुत्र सुरेश निवासी नगला शर्की शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी और लूटपाट की योजना बना रहे थे। तलाशी के दौरान उनके पास से तमंचा, कारतूस, चाकू और अन्य उपकरण बरामद किए गए। मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 206/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में सद्दाम के विरुद्ध पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास पुलिस द्वारा बताया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजू राणा थाना कोतवाली बदायूं पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दमयन्ती राज आनंद राजकीय महाविद्यालय बिसौली में दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित, नवीन सत्र का हुआ भव्य शुभारंभ

Spread the loveप्राचार्या प्रो. सपना भारती ने छात्रों से अनुशासन और परिश्रम के साथ लक्ष्य …