*
*बिसौली, बदायूँ -* दमयन्ती राज आनन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिसौली में आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत द्वितीय चरण के अन्तिम दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्या डॉ. सपना भारती ने माँ शारदे की प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्पित कर किया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मंजूषा ने झंडा संहिता के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
तत्पश्चात देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कोमल यादव, द्वितीय स्थान प्रिया गोला व तृतीय स्थान नेहा माहेश्वरी ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन अंग्रेजी विभाग प्रभारी डॉ. पारुल रस्तोगी ने किया। इस अवसर पर कनिष्ठ सहायक सुमित कुमार, वाणिज्य संकाय प्रभारी आर.एम. वार्ष्णेय सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Budaun Amarprabhat