*
बिसौली- सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज, शरह बरौलिया में मंगलवार को जनपदीय माध्यमिक विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चार खिलाड़ीयों का चयन किया गया जिनमें
अंडर-14 बालक वर्ग 48 किग्रा में मुनेन्द्र, त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज,आसफपुर का चयन हुआ।
अंडर-17 बालक वर्ग 48 किग्रा में विपिन सिंह,पन्ना लाल इंटर कॉलेज,सहसवान तथा 71 किग्रा में अरुण नागर सत्यदेव विद्यापीठ इंटर कॉलेज, जवाहर-कस्बा,म्याऊं का चयन किया गया।
अंडर 19 बालक वर्ग 57 किग्रा में अनीश यादव सत्यदेव विद्यापीठ इंटर कॉलेज, जवाहर-कस्बा,म्याऊं को मंडलीय टीम में जगह मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक, शरह बरौलिया के शाखा प्रबंधक अतुल कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि खेल से ही स्वस्थ शरीर और अनुशासित जीवन बनता है। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी भी अब राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहे हैं।कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष अजय कुमार पटेल के साथ दयाराम सिंह, नीरज चौहान,विपलव भारती रामऔतार मौर्य, प्रवीण मिश्राआदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में सभी अतिथियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Budaun Amarprabhat