Breaking News

अग्रवाल धर्मशाला में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कमेटी की बैठक

Spread the love

बिसौली। नगर की अग्रवाल धर्मशाला में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष सुशीला कोरी के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसका उद्देश्य बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक कांग्रेस संगठन को मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाना है।
बुधवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक राजपाल खरोला ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी में हर कार्यकर्ता का सम्मान संगठन की प्राथमिकता है। पदों का निर्धारण किसी व्यक्तिगत पसंद या सिफारिश पर नहीं, बल्कि कार्यकर्ता की क्षमता, सक्रियता, समर्पण और संगठन के प्रति उसकी भूमिका को ध्यान में रखकर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा, जनसरोकारों से जुड़ाव तथा जमीनी स्तर पर उनकी भूमिका का मूल्यांकन करने के बाद संगठन का निर्माण किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नामित पर्यवेक्षक हेमंत चाहर ने कहा कि संगठन सृजन अभियान केवल पदों के वितरण का कार्यक्रम नहीं बल्कि कांग्रेस के संघात्मक ढांचे को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का महत्वपूर्ण अभियान है। बैठक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक कौशलेन्द्र यादव एवं जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने संबोधित किया। बैठक के अंत में डॉक्टर सुशीला कोरी ने सभी आए हुए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष डॉ. सुशीला कोरी, जिला उपाध्यक्ष वफाती मियां, जिला महासचिव अब्दुल रहमान, एससी एसटी विभाग के अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, जिला महासचिव सलीम अंसारी, हाजी नुसरत अली, मोहित, प्रदीप प्रजापति, पूर्व नगर अध्यक्ष हनीफ कुरैशी, मुकर्रम अली, पूर्व नगर अध्यक्ष शफीक अहमद, ब्लाक अध्यक्ष सदानंद पाल, विनोद, अविनाश यादव, सोमेंद्र यादव, मोरपाल प्रजापति, रईस अहमद, सुरेंद्र सिंह, आकाश पाठक, सुधीर उपाध्याय, देवेंद्र चौहान, लोकपाल सिंह, शहजादे सलीम, आबिद अंसारी आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कांवड़ यात्रा के चलते 11 अगस्त को कक्षा 6 से 12 तक के स्कूलों में अवकाश

Spread the loveयातायात डायवर्जन के कारण जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किया आदेश, शिक्षक-कर्मचारी विद्यालय …