Breaking News

रुद्राभिषेक से होता है देवत्व का जागरण : संजीव

Spread the love

बदायूं : गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर नर्मदेश्वर महाकाल मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ रुद्राभिषेक किया गया। बच्चों, गायत्री परिजनों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को दुग्ध, बिल्व पत्र, भांग, धतूरा, पुष्प आदि अर्पित कर विधिविधान से पूजन किया। वेदमंत्रोंच्चारण के साथ भजन-कीर्तन हुए। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया।

यज्ञवीर की उपाधि से विभूषित गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि रुद्राभिषेक वैदिक परंपरा में आत्मशुद्धि और लोकमंगल की साधना है। वेदों में रुद्र की स्तुति करते हुए आरोग्य, शांति और कल्याण की कामना की गई है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव का वास्तविक अनुदान मनुष्य के भीतर सद्बुद्धि, विवेक, संयम और करुणा का जागरण है। रुद्राभिषेक के माध्यम से मनुष्य को अपने भीतर के अहंकार, क्रोध और विकारों का परिष्कार करने का संकल्प लेना चाहिए।
परिव्राजक लेखराज जायसवाल ने कहा कि पुराणों में भगवान शिव को आशुतोष और करुणासागर कहा गया है। उनका नीलकंठ स्वरूप त्याग और लोकमंगल की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव ने विष को धारण कर संसार की रक्षा का संदेश दिया। उनकी जटाओं में विराजमान गंगा पवित्रता, मस्तक का चंद्रमा शीतलता और त्रिनेत्र ज्ञान-विवेक का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शिव की उपासना मनुष्य को विषम परिस्थितियों में धैर्य रखने और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देती है।
परिव्राजक बृज किशोर तिवारी ने कहा कि वेद, पुराण और उपनिषदों का चिंतन मनुष्य को अपने भीतर छिपे देवत्व को जागृत करने की प्रेरणा देता है। शिव कल्याण के प्रतीक है। रुद्राभिषेक में जल, दुग्ध, बिल्व पत्र और पुष्प अर्पित करने के साथ निर्मल विचार, संयमित व्यवहार और सेवा भावना अपनाने का संकल्प लें। जब मनुष्य सत्य, करुणा, संयम, परोपकार और सदाचार को जीवन में उतारता है, तभी उसका जीवन देवतुल्य बनने की दिशा में आगे बढ़ता है।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन कर परिवार, समाज और राष्ट्र के सुख-शांति एवं कल्याण की कामना की। इस मौके पर माया सक्सेना, राधिका, संजना, कोमल, अर्चना, नीतू, शैलेश, रौनक, कनक, अनुष्का, पायल, शिखा, पलक, मोहिनी आदि मौजूद रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एएसपी ग्रामीण ने सहसवान और मुजरिया क्षेत्र में किया पैदल गश्त, परखी बैरियर ड्यूटी

Spread the loveरूट व्यवस्था का लिया जायजा, मातहतों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश बदायूं। पवित्र श्रावण …