बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिद्धपुर चित्रसेन निवासी 26 वर्षीय सुनील पुत्र रामपाल का शव बुधवार को अलापुर थाना क्षेत्र में ककराला के पास एक पेड़ पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि सुनील 10 अगस्त को अपनी ससुराल फरीदपुर गया था। वहां से वह घर लौटने के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। बुधवार को ककराला के पास राहगीरों ने पेड़ पर शव लटका देखा और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने उपलब्ध जानकारी के आधार पर परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों ने घटना को लेकर अपनी आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को जानकारी दी और मामले की जांच की मांग की।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Budaun Amarprabhat