बदायूं। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जनपद की बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में देशभक्ति का एक अद्भुत और भव्य नजारा देखने को मिला। क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में मुजरिया मंडल के ग्राम कोल्हाई और बिल्सी ग्रामीण मंडल के ग्राम रिसौली में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीण, युवा और महिलाएं हाथों में तिरता लिए पूरे उत्साह के साथ शामिल हुईं। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और संपूर्ण इलाका पूरी तरह राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
ग्राम कोल्हाई और रिसौली में निकाली गई यह यात्रा अत्यंत दिव्य रही। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर आयु वर्ग के लोगों के हाथों में तिरंगा लहराते देख देशप्रेम का यह अनूठा जज्बा हर किसी का दिल मोह रहा था।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निरंतर राष्ट्र के उत्थान और उसके गौरव को बढ़ाने के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज उनके दूरदर्शी विजन के कारण भारत विश्व पटल पर एक अत्यंत सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभरा है। आज हमारा देश दुनिया की शीर्ष आर्थिक और सैन्य शक्तियों में मजबूती के साथ शुमार हो चुका है।
विधायक शाक्य ने आगे कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का मुख्य उद्देश्य जन-जन के मन में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान बढ़ाना है।
इस ऐतिहासिक और सफल आयोजन के दौरान उपदेश चौहान, शिव सिंह, शिवकुमार दीक्षित, मुनेंद्र शाक्य, सुनील शाक्य, सोनी सिंह, राहुल शाक्य, वरुण शंखधार, मंगली राम शर्मा, अर्जुन सिंह, गौरव भारद्वाज, दुष्यंत शर्मा, प्रदीप तिवारी, पप्पू शाक्य, दीपक गौतम, डालचंद मिश्रा, प्रशांत शर्मा, डब्लू सिंह, गोपाल सिंह, गिरीश पाल सिसोदिया, और उदय प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में सम्मानित पार्टी पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat