Breaking News

बदायूँ में 51वीं अन्तरजनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं एलार्म एफीसिएन्सी रेस प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ

Spread the love

बदायूँ। आज रिजर्व पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउण्ड में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा 51वीं अन्तरजनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं एलार्म एफीसिएन्सी रेस प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ किया गया। बरेली जोन के अमरोहा और बिजनौर को छोड़कर अन्य सभी जनपदों की पुलिस टीमों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता की शुरुआत रोमांचक एलार्म एफीसिएन्सी रेस से हुई, जिसमें पुलिसकर्मियों ने अपनी शारीरिक दक्षता, साहस, संतुलन और त्वरित निर्णय क्षमता का शानदार प्रदर्शन करते हुए कठिन बाधाओं को पार किया।
प्रतियोगिता के मुख्य परिणाम में
प्रथम स्थान जनपद बदायूँ की असॉल्ट टीम (समय: 10 मिनट 16 सेकण्ड) एवं द्वितीय स्थान जनपद बरेली की टीम (समय 15 मिनट 10 सेकण्ड) ने प्राप्त किया।
अन्य सभी प्रतिभागी टीमें निर्धारित समयावधि में बाधाओं को पूरा न कर पाने के कारण डिसक्वालीफाई हो गईं।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सभी प्रतिभागी टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं पुलिसकर्मियों में मानसिक दृढ़ता, शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टीम भावना और कर्तव्य के प्रति तत्परता को और अधिक मजबूत बनाती हैं।
समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन/नगर राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सहसवान अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी दातागंज आशेषनाथ सिंह, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना ज्योति सिंह समेत पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन और आगामी शूटिंग प्रतियोगिताओं के मुकाबले खेल भावना के साथ आगे बढ़ रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रेलवे में 9 से 17 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

Spread the loveदेशभक्ति, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर इज्जतनगर मंडल में होंगे विभिन्न कार्यक्रम …