Breaking News

ऊर्जा संरक्षण से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार

Spread the love

जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में विद्यार्थियों ने रखे विचार, श्रेष्ठ पाल और आयेजा फातिमा मंडल स्तर के लिए चयनित

बदायूं। जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव के निर्देश पर राजाराम महिला इंटर कॉलेज बदायूं में ‘भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 : चुनौती एवं संभावनाएं’ विषय पर जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर ऊर्जा संरक्षण और भविष्य की ऊर्जा जरूरतों पर अपने विचार रखे।

संगोष्ठी में राजकीय हाईस्कूल खुनक के विद्यार्थी श्रेष्ठ पाल और बीआरबी मॉडल स्कूल बदायूं की छात्रा आयेजा फातिमा का चयन मंडल स्तर के लिए किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी ने कहा कि भारत की बड़ी आबादी के कारण ऊर्जा की आवश्यकता भी लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ऊर्जा के क्षेत्र में नई खोज और नए स्रोतों की तलाश जरूरी है। इसमें विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने विद्यार्थियों से ऊर्जा की बचत करने के साथ ही ऊर्जा के नए और वैकल्पिक स्रोतों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवा, वैज्ञानिक और सरकार मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऊर्जा संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर देश के विकास में योगदान दिया जा सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजाराम महिला इंटर कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य अंजुम शहर ने की। संचालन रिंकी और ज्योति सागर ने किया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी नगर पालिका इंटर कॉलेज उझानी, राजकीय हाईस्कूल खुनक, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं, राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं, पार्वती यारी कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज बदायूं, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज बदायूं और सिंगुलर मिशन गर्ल्स इंटर कॉलेज बदायूं सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी और शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए संगोष्ठी के समापन की घोषणा की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी और गायन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

Spread the love* *बिसौली, बदायूँ -* दमयन्ती राज आनन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिसौली में आज …