Breaking News

तकनीकी (डिजिटल )तरीके से बनेंगे ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान –

Spread the love

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत उझानी विकास खंड के सभागार में पी डी पी (पंचायत डेवलपमेंट प्लान )का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । मास्टर ट्रेनर अरुण शेखर ने जी पी डी पी क्या , क्यों ,कैसे, के बारे मे जानकारी दी। तथा ग्रीन पंचायत के बारे में भी बताया ।नवीन तकनीकी जानकारी 100 अंक के 15 प्रश्नों के बारे में मास्टर ट्रेनर सुष्मा राठोर ने जानकारी दी । मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सक्सेना ने पोर्टल पर जीपीडीपी कैसे फीड की जाती है । उसके बारे में तथा सोलह वे वित्त आयोग के बारे में तथा ग्रीन पंचायत तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया । मास्टर ट्रेनर राहत जहां ने आई गोट कर्म योगी पोर्टल ,तथा टी एम पी के बारे में चर्चा की ।इस मौके पर ए डी ओ पंचायत , ग्राम पंचायत सचिव , तथा ग्राम पंचायत सहायक उपस्थित रहे । यह कार्यक्रम पंचायती राज विभाग बरेली मंडल बरेली के द्वारा आयोजित किया गया । कार्यक्रम में विशेष सहयोग लव कुमार सिंह का रहा ।सभी प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया । तथा आगे मन से कार्य करने की शपथ ली ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकराई, 35 वर्षीय युवक की मौत

Spread the loveबिल्सी। थाना क्षेत्र में सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 35 …