Breaking News

उसहैत में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, चेयरमैन नबाव हसन व ब्लाक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह रहे मौजूद

Spread the love

उसहैत। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत उसहैत नगर में एक भव्य और आकर्षक तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पंचायत अध्यक्ष नबाव हसन और दातागंज के ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा ने पूरे नगर में देशभक्ति का अनूठा माहौल पैदा कर दिया।
डीजे की गूंजती देशभक्ति धुनों के बीच यह तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से आरंभ हुई। इसके पश्चात यह यात्रा कालसेन बाबा तिराहा, कटरा सआदतगंज चौराहा और बिजलीघर से होते हुए ककराला चौराहा पहुंची। वहां से उसहैत-सथरा रोड, नखासा तिराहा और घास मंडी का भ्रमण करते हुए यह यात्रा पुनः नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते भर जगह-जगह नागरिकों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से हम जहां एक ओर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मना रहे हैं, वहीं देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले जांबाज शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित कर रहे हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष नबाव हसन ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभासद टिंकू राठौर, अशोक शाक्य, सुरेश दिवाकर, आले हसन, मुजीब खां, शांति प्रसाद, अर्चित पाठक और राजीव कुमार भारद्वाज सहित सैकड़ों की संख्या में नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाढ़ प्रभावित कटकौरा में विधायक बब्बू भैया ने बांटी राहत सामग्री, 160 परिवारों को मिला सूखा राशन

Spread the loveदातागंज। दातागंज विकासखंड क्षेत्र के बाढ़ से घिरे गांव कटकौरा (अकट) में मंगलवार …