Breaking News

विधायक हरीश शाक्य ने ग्राम रिसौली में किया 27.57 लाख की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण

Spread the love

बिल्सी। क्षेत्रीय विकास को नई गति देते हुए बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक हरीश शाक्य ने गुरुवार को ग्राम रिसौली में विधायक निधि से निर्मित लगभग 27.57 लाख रुपये की लागत से तैयार 3 सीसी रोडों का लोकार्पण किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि वे बिल्सी विधानसभा की समस्त जनता को विश्वास दिलाते हैं कि क्षेत्र के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी और बिल्सी का चहुंमुखी विकास ही उनका मुख्य संकल्प है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिल्सी विधानसभा भी विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है। गांव-गांव तक सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है।
इस अवसर पर राहुल शाक्य, अर्जुन सिंह चौहान, गिरीश पाल सिसोदिया, गौरव भारद्वाज, सोनी सिंह, दुष्यंत शर्मा, मंगलीराम शर्मा, मुकेश चौहान, गोपाल, मनोज शाक्य और किशन वीर सिंह सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में सम्मानित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the loveउघैती। थाना उघैती क्षेत्र के कस्बे में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे …