Breaking News

राजकीय महाविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

Spread the love

बिसौली। दमयन्ती राज आनन्द राजकीय महाविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अन्तर्गत एक भव्य तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सपना भारती की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. पारुल रस्तोगी और राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मंजूषा द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें संध्या पाल ने प्रथम स्थान, दिव्यापाल ने द्वितीय स्थान और काजल, रिंकेल तथा भावना गौतम ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता के पश्चात छात्र-छात्राओं और सभी प्राध्यापकों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सेल्फी लेकर पोर्टल पर अपलोड की।
इस सफल आयोजन के दौरान एनएसएस द्वितीय कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मदन मोहन वार्ष्णेय, कनिष्ठ सहायक सुमित कुमार, मुस्तकीम, नदीम, अमरपाल, ओमपाल, नरेश सहित रिंकल, मुदित, राजकुमार, गोविन्द शर्मा, अर्जुन सिंह आर्य आदि छात्र-छात्राएं एवं महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकराई, 35 वर्षीय युवक की मौत

Spread the loveबिल्सी। थाना क्षेत्र में सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 35 …