बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वयंसेवियों द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति बिश्नोई के नेतृत्व में निकाली गई यह तिरंगा रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर आवास विकास कॉलोनी होते हुए गौरी शंकर मंदिर से वापस महाविद्यालय परिसर पहुंची, जहां यह एक सभा में परिवर्तित हो गई।
सभा को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने स्वतंत्रता आंदोलन के महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्र की एकता-अखंडता बनाए रखने तथा भारत को विकसित, सशक्त और नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में डॉ. ज्योति बिश्नोई ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस सफल आयोजन में डॉ. राजधन, डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. सारिका शर्मा, डॉ. राशेदा खातून, डॉ. दिनेश कुमार, गौरव पाली, बंटी मसीह और शिवशंकर आदि का विशेष सहयोग रहा।
Budaun Amarprabhat