Breaking News

गिन्दो देवी महाविद्यालय की छात्राओं और प्राध्यापिकाओं ने तिरंगा थाम शहर में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया

Spread the love

बदायूं। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत एक भव्य और उत्साह से ओत-प्रोत तिरंगा रैली निकाली गई। महाविद्यालय की छात्राओं और प्राध्यापिकाओं ने हाथों में तिरंगा थामकर शहर में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
जनपद के गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में महाविद्यालय की छात्राओं ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ सहभागिता की। छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” और “तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी जान है” जैसे जोश से भरे नारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
रैली के शुभारंभ अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. इंदु शर्मा ने छात्राओं और मौजूद स्टॉफ को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज मात्र नहीं है, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता और हमारे राष्ट्रीय गौरव का सबसे बड़ा प्रतीक है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे बढ़-चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लें और अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इसे सफल बनाएं।
इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति वर्मा ने छात्राओं को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के मूल उद्देश्यों और उसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को देश के प्रति अपने कर्तव्यों, जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया।
रैली के सफल संचालन में महाविद्यालय की अन्य शिक्षिकाओं जैसे डॉ. सरला चक्रवर्ती और डॉ. इति अधिकारी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। प्राध्यापिकाओं के मार्गदर्शन में छात्राओं ने अनुशासन के साथ रैली निकाली। कार्यक्रम का का समापन “जय हिंद” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों के साथ हुआ, जिसने सभी के दिलों में देश के प्रति सम्मान और निष्ठा की भावना को और प्रगाढ़ कर दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाकियू (असली) का तहसील सदर में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ हल्ला बोल

Spread the loveसार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जे, खाद की किल्लत और दाखिल-खारिज में रिश्वतखोरी को …