Breaking News

शिवपाल सिंह ने रामपुर पहुँचकर जेल में पूर्व कैबिनेट मंत्री आज़म खां से की मुलाकात

Spread the love

आवास पहुंचकर उनकी पत्नी व पूर्व सांसद तंजीम फात्मा से भी की मुलाकात

साथ में मौजूद रहे पूर्व मंत्री आबिद रजा
बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने रामपुर पहुंचकर जिला कारागार में पूर्व कैबिनेट मंत्री आज़म खां से मुलाकात की। लगभग एक घंटे तक चली इस बंद कमरे की मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री आबिद रज़ा भी मौजूद रहे।
जेल में मुलाकात के बाद शिवपाल सिंह यादव आबिद रजा के साथ सीधे आज़म खां के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी पत्नी और पूर्व सांसद तंजीम फात्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मौजूदा राजनीतिक हालात पर लंबी चर्चा हुई। तंजीम फात्मा के अनुरोध पर शिवपाल सिंह समाजवादी पार्टी कार्यालय भी पहुंचे।
सपा कार्यालय में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया।
इसके पश्चात तय कार्यक्रम के तहत शिवपाल सिंह यादव मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे। वहां उन्होंने यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर और प्रोफेसरों के साथ बैठक कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में छात्रों को भी संबोधित किया।
राजनीतिक विश्लेषक शिवपाल सिंह यादव के इस दौरे और आज़म खां से हुई उनकी मुलाकात को आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों और रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं। इस मुलाकात के बाद से पूरे क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कांवड़ यात्रा पर विशेष : अंतर्मन की कठोर परीक्षा

Spread the love अभिषेक भारद्वाज सावन का महीना आते ही पूरा देश शिवमय हो जाता …