बिल्सी। भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी ने नगर के मोहल्ला संख्या पांच निवासी एवं सभासद प्रखर माहेश्वरी उर्फ मिंकी को संगठन के व्यापार प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष घोषित किया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि प्रखर माहेश्वरी के संगठन में शामिल होने से व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने में मदद मिलेगी। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया है।
Budaun Amarprabhat