बदायूं। हरियाली तीज के अवसर पर शुक्रवार को विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपने हाथों पर आकर्षक एवं सुंदर मेहंदी के डिजाइन बनाए।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कला का प्रदर्शन किया। निर्णायकों ने मेहंदी की सुंदरता और डिजाइन के आधार पर कक्षा पांच की छात्रा मोनिका को प्रथम स्थान प्रदान किया। राधिका ने द्वितीय और शैलजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव श्रीवास्तव और प्रबंधक कृष्ण कुमार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में छिपी प्रतिभा को सामने आने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में ईशा माहेश्वरी, श्याम नरेश यादव, शिवानी, राधिका, राघव माहेश्वरी, बीनू, हर्षी, भूमि वार्ष्णेय, कनिष्का वार्ष्णेय, छाया शाक्य सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Budaun Amarprabhat