Breaking News

कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम-एसएसपी ने कछला घाट का किया निरीक्षण

Spread the love

जीरो इंसीडेंट, जीरो एक्सीडेंट के लक्ष्य के साथ सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कछला। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी बदायूं अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कछला गंगा घाट और कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं को परखा और संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान गंगा घाट पर स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर जरूरत के अनुसार तत्काल सुधार कराया जाए।

कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था, पार्किंग, रूट डायवर्जन, बैरियर, भीड़ नियंत्रण और वैकल्पिक मार्गों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ियों, श्रद्धालुओं और आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें।

एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कांवड़ मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और कछला घाट पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी जिम्मेदारी से तैनात रहें और श्रद्धालुओं की सहायता को प्राथमिकता दें।

प्रशासन और पुलिस ने कांवड़ यात्रा को “जीरो इंसीडेंट, जीरो एक्सीडेंट” के लक्ष्य के साथ सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की प्रतिबद्धता दोहराई। निरीक्षण के दौरान एएसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह, सीओ सिटी राहुल पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक उझानी प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुस्लिम समाज ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Spread the love बदायूं। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को मुस्लिम समाज की ओर …