राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत एक दिवसीय पंचायत डेवलपमेंट प्लान ( पी डी पी ) के प्रशिक्षण का आयोजन बजीरगंज विकास खंड कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया । मास्टर ट्रेनर अरुण कुमार शेखर ने जी पी डी पी क्या , क्यों, और कैसे आदि पर विस्तृत चर्चा की ।मास्टर ट्रेनर सुषमा राठौर ने पी डी पी पर विस्तार पूर्वक चर्चा की । पी डी पी में 15 प्रश्नों के लिए 100 अंक निर्धारित किए गए हैं । उसमें किस प्रश्न के कितने अंक निर्धारित हैं । उस पर चर्चा की । मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सक्सेना ने सोलहवे केंद्रीय वित्त एवं राज्य वित्त आदि के बारे में जानकारी दी । एवं हर घर तिरंगा अभियान पर भी चर्चा की गई । मास्टर ट्रेनर राहत जहाँ ने कर्मयोगी पोर्टल आई गोट तथा टी एम पी पोर्टल की जानकारी दी । इस मौके पर सचिव रमेश चंद्र पाल , दीपेंद्र कुमार , अभिनव बिंद्रा ,मनोज कुमार सिंह, विनोद कुमार, अंकुर कुमार, देवपाल तथा पंचायत सहायकों में संगीता देवी ,महिमा चौधरी , तनु यादव, सोफिया, सुषमा, स्वाति शर्मा , स्वाती सागर , उमर कान्त , फरमान , फईम , मनोज कुमार , निर्दोष कुमार , कौशल कुमार, आदि लोग मौजूद रहे । विशेष सहयोग पंकज सिंह का रहा ।
Budaun Amarprabhat