बदायूं। पवित्र श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को देखते हुए कांवड़ यात्रियों को प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए शनिवार को जिले में तीन स्थानों पर निःशुल्क दवा वितरण शिविर लगाए गए। शिविर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार के निर्देशन तथा औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद की देखरेख में आयोजित किए गए।
उझानी में राम मेडिकल स्टोर उसावां रोड के पास केमिस्ट एसोसिएशन उझानी की ओर से शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने फीता काटकर किया। यहां कांवड़ यात्रियों को निःशुल्क प्राथमिक उपचार और जरूरत की दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
इसी तरह उझानी के मेन रोड स्थित पंडित जी की कोठी पर भी निःशुल्क दवा वितरण शिविर लगाया गया। वहीं अलापुर के मेन रोड पर केमिस्ट एसोसिएशन अलापुर की ओर से शिविर आयोजित हुआ। इन शिविरों में कांवड़ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक दवाएं नि:शुल्क दी गईं।
इस दौरान शिव स्वरूप गुप्ता, वीरपाल सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, सतीश चन्द्र, सुभाष गुप्ता, आयवेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र राजपूत, सदन गुप्ता, विवेक गुप्ता, रत्नेश वर्मा, शोभित गुप्ता, अशोक कुमार, अमन सक्सेना, जोगेन्द्र यादव और फहीम उद्दीन आदि मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat