बदायूॅं स्वान्त्राता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर पालिका परिषद के प्रांगण में यौम-ए-आजा़दी पर आधारित एक कवि सम्मेलन एवं मुशायरा आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री पूर्व विधायक आदरणीय आबिद रज़ा साहब, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती फ़ातमा रज़ा साहिबा और अध्यक्षता श्रीमती आशा राठौर साहिबा ने की। मुशायरे का आग़ाज़ नाते पाक व सरस्वती वंदना से सग़ीर सैफी व सरिता चौहान ने किया। मुशायरा/कवि सम्मेलन में जिन शोअरा व कवियों ने अपनी रचना प्रस्तुत की उनके नाम इस प्रकार हैं-
अहमद अमजदी बदायूॅंनी,
जयवीर चन्द्रवंशी, सग़ीर सैफी, षट्वदन शंखधार, शम्स मुजाहिदी, राजवीर सिंह तरंग, पंडित अमन मयंक शर्मा, शैलेन्द्र मिश्रा देव, डा०नासिर, सुनील शर्मा समर्थ, असरार मुज़तर, कमला माहेश्वरी, हैदर खान, सरिता चौहान, अशोक खुराना, पवन शंखधार आदि। मुशायरा /कवि सम्मेलन का संचालन सुनील शर्मा समर्थ ने किया। मुशायरा /कवि सम्मेलन देर रात तक चला। मुशायरे में नगर पालिका परिषद का समस्त स्टाफ व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे
(सहसंयोजक अहमद अमजदी बदायूॅंनी शायर एवं ज़िला सचिव कांग्रेस कमेटी बदायूॅं उत्तर प्रदेश)
Budaun Amarprabhat