Breaking News

माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर यात्रा पर निकले कप्तान सिंह, बने आधुनिक श्रवण कुमार

Spread the love

उझानी। माता-पिता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म मानते हुए ग्राम चेतू नगला निवासी कप्तान सिंह पुत्र गुलकंद सिंह ने श्रद्धा और भक्ति की अनोखी मिसाल पेश की है। कप्तान सिंह अपने माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर कछला से बुर्रा शिव धाम की यात्रा पर निकले हैं। वह पूरे रास्ते माता-पिता को अपने साथ लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं।

कांवड़ यात्रा के दौरान कप्तान सिंह का यह अनोखा प्रयास लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रास्ते में उन्हें देखकर लोग उनकी श्रद्धा और माता-पिता के प्रति समर्पण की सराहना कर रहे हैं। लोग उन्हें श्रवण कुमार जैसा पुत्र बताते हुए उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं।

कप्तान सिंह का कहना है कि माता-पिता की सेवा और उनका आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। इसी भावना के साथ वह कछला से जल लेकर बुर्रा शिव धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। उनकी यह यात्रा क्षेत्र में श्रद्धा और मातृ-पितृ सेवा की प्रेरणादायक मिसाल बन गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद बिजली कर्मियों को दी श्रद्धांजलिl

Spread the love** उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के आवाहन जनपद बदायूं के …