Breaking News

हरियाली तीज पर यज्ञ तीर्थ गुधनी में झूले और गीतों से गूंजा प्रज्ञा यज्ञ मंदिर

Spread the love


*त्योहार हमारे जीवन में उल्लास भर देते हैं : तृप्ति आर्य*

बिल्सी तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आर्य समाज गुधनी की महिलाओं, बेटियों एवं गांव की पुत्रवधुओं ने मंदिर परिसर में पहुंचकर झूले झूले और पारंपरिक तीज के गीत गाकर उत्सव को आनंदमय बना दिया।
इस अवसर पर आचार्य कुमारी तृप्ति आर्य ने कहा कि त्योहार हमारे परिवार और समाज को उल्लास से भर देते हैं। त्योहारों के माध्यम से जीवन में व्याप्त नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता का प्रवेश होता है। जब व्यक्ति सकारात्मक विचारों से भर जाता है तो उसके कार्यों में सफलता आती है और वह सभी के साथ प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे से व्यवहार करता है।
उन्होंने कहा कि त्योहार केवल मनोरंजन के अवसर नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के माध्यम हैं। त्योहार समाज के आभूषण हैं, जो आपसी प्रेम, एकता और आनंद को बढ़ाते हैं।
इस अवसर पर श्रीमती संतोष कुमारी, श्रीमती कमलेश देवी, श्रीमती शांति देवी, श्रीमती रेखा रानी, श्रीमती ज्योति रानी, श्रीमती रामबेटी देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में तिरंगे की रंगोली से गूंजा देशभक्ति का स्वर*

Spread the love* *एनएसएस की छात्राओं ने बनाई आकर्षक तिरंगा रंगोली* *शरह बरौलिया, बदायूँ।* सिद्ध …