Breaking News

युवा राष्ट्रहित में लगाएं अपनी शक्ति

Spread the love

बदायूं : स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इंडियन स्काउट गाइड फैलोशिप के अध्यक्ष डा. एसके गुप्ता और प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने संयुक्त रूप से ध्वाजारोहण किया। पूर्व जिला मुख्यायुक्त डा. वीपी सिंह सोलंकी को नि:स्वार्थ सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी अद्भुत क्षमताओं को राष्ट्रहित में लगाएं। प्रो. डा.मनवीर सिंह और वीरेंद्र धींगड़ा ने कहा कि युवा हर दिन हर क्षेत्र में नया इतिहास रच रहा है।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर महीपाल सिंह, विनोद कुमार सक्सेना, पीके वर्मा, सागर अरोड़ा, सत्यनारायण गुप्ता, आदित्य यादव, ओमपाल सिंह यादव, मुकेश बाबू शर्मा‌ आदि मौजूद रहे। संचालन जिला संगठन कमिश्नर मुहम्मद असरार ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में तिरंगे की रंगोली से गूंजा देशभक्ति का स्वर*

Spread the love* *एनएसएस की छात्राओं ने बनाई आकर्षक तिरंगा रंगोली* *शरह बरौलिया, बदायूँ।* सिद्ध …