Breaking News

एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा, सात पुलिसकर्मी सम्मानित

Spread the love

बदायूं। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को जिले में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। पुलिस लाइन परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुलिसकर्मियों को देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति संकल्प दिलाया गया।

समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों, पुलिस पेंशनरों और शहीद सैनिकों के आश्रितों को पुष्पहार एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। सराहनीय एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सात पुलिसकर्मियों को विभिन्न पदकों और सम्मान चिन्हों से अलंकृत किया गया।

सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक दयाराम को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक मिला। निरीक्षक सहंसरवीर सिंह, उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार और मुख्य आरक्षी चालक राजेश बाबू को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया। उपनिरीक्षक कप्तान सिंह और मुख्य आरक्षी मिर्जा राहत जुबैर बेग को प्रशंसा चिन्ह रजत पदक तथा उपनिरीक्षक हरिभान सिंह को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

इसके बाद पुलिस मॉडर्न स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। एसएसपी ने बच्चों को पुरस्कार वितरित कर देशसेवा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एएसपी ग्रामीण हृदेश कठेरिया, एएसपी नगर अभिषेक कुमार सिंह सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को सफल बनाने के निर्देश

Spread the loveस्व-गणना के लिए आमजन को जागरूक करने पर डीएम ने दिया जोर बदायूं। …