बदायूं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय हलधर किसान यूनियन महिला मोर्चा बदायूं ने पुलिस प्रशासन के प्रति सम्मान और कृतज्ञता जताते हुए पुलिसकर्मियों को तिरंगा पटका पहनाकर सम्मानित किया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संध्या शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारी स्थानीय पुलिस चौकियों और प्रमुख चौराहों पर पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का उत्साह बढ़ाया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष संध्या शुक्ला ने कहा कि पुलिसकर्मी आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए दिन-रात अपने कर्तव्य पर डटे रहते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे कर्मवीरों का सम्मान करना गौरव की बात है।
भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश लड्डा महेश्वरी ने महिला मोर्चा के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि संगठन की मातृशक्ति सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में हमेशा आगे रहती है। पुलिसकर्मी परिवार से दूर रहकर लोगों की सुरक्षा में जुटे रहते हैं, उनका सम्मान करना सभी का दायित्व है।
इस मौके पर अनुज श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, डंपी पाठक सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat