Breaking News

कांग्रेस ने किया “यंग इंडिया के बोल” सीजन-5 की शुरुआत

Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा युवाओं को उनकी प्रतिभा को उभारने के लिए तैयार किए गए मंच ‘‘यंग इंडिया के बोल’’ कार्यक्रम के सीजन-5 की शुरुआत की गई तथा यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम का पोस्टर भी लांच किया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय, उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह एवं दिनेश कुमार सिंह, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस विनीत कम्बोज, युवा कांग्रेस मध्य के का0 अध्यक्ष अंकित तिवारी मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के माध्यम से ‘‘यंग इंडिया बोल’’ कार्यक्रम-सीजन-5 के लांचिंग के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस का युवा सरकार के तानाशाही रवैये, बेरोजगारी, महंगाई, जैसे मुद्दे पर सरकार से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है। चाहे जितनी नुकीली बैरीकेडिंग सरकार युवाओं को रोकने के लिए लगाए लेकिन अब युवा भाजपा के इस कुशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने के लिए मन बना चुका है।
इस मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस विनीत कम्बोज ने कहा कि युवा कांग्रेस ने यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम का यह मंच युवाओं के लिए बनाया है जिसके माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा के बल पर जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के प्रवक्ता बने का अवसर मिलेगा जो आम युवा हैं, आम जनता की आवाज मीडिया के माध्यम से उठाना चाहते हैं उनके लिए यह एक अच्छा प्लेटफार्म है।
इस मौके पर युवा कांग्रेस मध्य के कार्यवाहक अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि 15 दिसंबर से ‘‘यंग इंडिया के बोल’’ कार्यक्रम की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की शुरू हो चुकी है। युवाओं के लिए यह बहुत ही बढ़िया प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से वह आम जनता की आवाज बन सकते हैं। इस मौके पर युवा कांग्रेस के पूर्वी के उपाध्यक्ष प्रदीप ठकुराई, मध्य के महासचिव मुकेश अवस्थी, हिमांशु दुबे सहित अवनीश शुक्ला, शिवम त्रिपाठी, दीपक पाण्डेय, गौरव शुक्ला सहित कई युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता के प्रति यात्रियों को किया जागरूक

Spread the loveइज्जतनगर मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अभियान के तहत जनसंवाद …