Breaking News

माध्यमिक निदेशालय पर आज होगा शिक्षकों का जमावड़ा

Spread the love

मांगों को लेकर सूबे का माध्यमिक शिक्षक संघ देगा धरना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश व्यापी संघर्ष के चौथे चरण में प्रदेश सरकार की शिक्षकों के प्रति उपेक्षात्मक नीतियों के विरोध में दिनांक 18 दिसम्बर, 2024 शिक्षा निदेशक, माध्यमिक के शिविर कार्यालय पार्क रोड, लखनऊ में प्रातः 11 बजे से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में प्रातः 11 बजे से धरना होगा। धरने के समापन पर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।
उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र एवं महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री को प्रेषित किए जाने वाले ज्ञापन की प्रमुख मांगों में – शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सम्बन्धी धारा 21, शिक्षकों की पदोन्नति सम्बन्धी धारा 12 तथा प्रधानाचार्य की तदर्थ पदोन्नति सम्बन्धी धारा 18 बहाल, किए जाने पुरानी पेंशन लागू किए जाने, शिक्षको को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने, तदर्थ शिक्षकों को पूर्ण वेतन भुगतान एवं विनियमितीकरण किए जाने, वित्तविहीन एवं व्यवसायिक शिक्षकोें को समान कार्य के लिए समान वेतन भुगतान किए जाने आदि मांगे सम्मिलित होगी।
शिक्षक नेताओं ने बताया कि इसके पूर्व प्रदेशीय नेतृत्व के आवाहन पर संघर्ष के पहले चरण में दिनांक 25 जुलाई, 2024 को प्रदेश के समस्त जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों में धरना हुआ, संघर्ष के दूसरे चरण में प्रदेश के सभी जनपदों में 09 अगस्त, 2024 को मोटर साइकिल रैली निकली गई तथा संघर्ष के तीसरे चरण में 24 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी मण्डलों में धरना आयोजित किए गए किन्तु सरकार द्वारा मांगों के सम्बन्ध में कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई है जिससे प्रदेश के शिक्षको में आक्रोश व्याप्त है। इसीलिए संघर्ष के चौथे चरण में शिक्षा निदेशक कार्यालय पर विशाल धरना आयोजित किया जा रहा है।
धरने में प्रमुख रूप से शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, एम.एल.सी, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, पूर्व एम.एल.सी जगवीर किशोर जैन, पूर्व एम.एल.सी, हेम सिंह पुण्डीर, पूर्व एम.एल.सी सुभाष चन्द्र शर्मा, पूर्व एम.एल.सी एवं उपाध्यक्ष डा0 प्रमोद कुमार मिश्र, पूर्व महामंत्री इन्द्रासन सिंह के अलावा प्रदेशीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य, जनपदीय एवं मण्डलीय पदाधिकारी एवं सदस्य तथा प्रदेश के विभिन्न जनपदों के शिक्षक प्रतिनिधि सम्मिलित होगें।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

रसोई गैस सिलेंडर ₹60 महंगा, आज से लागू हुई नई दरें

Spread the loveदेश में आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। 14.2 …

error: Content is protected !!