Breaking News

सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

Spread the love

आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर ईश वंदना के साथ किया गया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार गंगवार , रूपेंद्र पटेल सभी प्रतिभागियों को मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास ( ग्रामीण ) एवं राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम का सोशल ऑडिट विषयक विस्तृत जानकारी दे रहे हैं ।
इस कार्यक्रम बदायूं जिले के विकास खंड दहगवां , अंबियापुर व आसफपुर क्षेत्र के लगभग 50 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं ।
यह कार्यक्रम 17 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक सुचारू रहेगा ।
यह जानकारी प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कवि सम्मेलन एवं मुशायरा आयोजित किया

Spread the loveबदायूॅं स्वान्त्राता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर पालिका परिषद के प्रांगण में …