Breaking News

जमीन के बयाने के रुपये न लौटने पर सड़क पर मचाया उत्पात, पुलिस ने तीनों आरोपियों का शांति भंग में किया चालान

Spread the love

आसफपुर। क्षेत्र के आसफपुर (सिकरी) इलाके में जमीन की खरीद-फरोख्त के दौरान बयाने के रुपये वापस न मिलने पर एक युवक द्वारा सड़क पर जमकर उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हंगामा करने वाले युवक समेत दोनों पक्षों के कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग की धाराओं में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आसफपुर क्षेत्र के गांव सिकरी निवासी मान सिंह (27) पुत्र ओमकार सिंह ने जमीन की खरीद के लिए पड़ोस के गांव मन्नू नगर निवासी प्रमोद (42) पुत्र कुंवर सेन और सोहनलाल (30) पुत्र राजाराम को बयाने के तौर पर 20,000 रुपये दिए थे। आरोप है कि इसके बाद जमीन बेचने वाले विक्रेता अपनी बात से मुकर गए।
मान सिंह ने अपने बयाने के पैसे वापस पाने के लिए कई बार उन दोनों से संपर्क किया, लेकिन लगातार वादाखिलाफी होती रही। रुपये वापस न मिलने और बार-बार के आश्वासन से तंग आकर मान सिंह ने आपा खो दिया और उसने सड़क पर आकर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़कते हुए नाटकीय ढंग से जमकर हंगामा और उत्पात मचाना शुरू कर दिया।
सड़क पर अचानक हुए इस ड्रामे और हंगके के कारण मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात बाधित होने और शांति व्यवस्था बिगड़ने के आसार पैदा हो गए। चूंकि धन के लेन-देन या व्यापारिक मामलों में पुलिस सीधे हस्तक्षेप नहीं कर सकती, लेकिन खुलेआम कानून व्यवस्था को हाथ में लेने, नाटकीय ढंग से उत्पात मचाने और अनावश्यक भीड़ एकत्र कर शांति भंग की आशंका को भांपते हुए स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई।
चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान, हेड कांस्टेबल प्यारे खां और कांस्टेबल अमन कुमार ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य हंगामा करने वाले मान सिंह पुत्र ओमकार सिंह के साथ-साथ रुपये न लौटाने वाले प्रमोद पुत्र कुंवर सेन और सोहनलाल पुत्र राजाराम को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने सभी तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। स्थानीय जानकारों का मानना है कि इस तरह के मामलों में कानून हाथ में लेने वालों पर पुलिस की यह सख्त कार्रवाई क्षेत्र में एक कड़ा संदेश देती है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जरीफपुर गढ़िया में राजकीय हाई स्कूल का हुआ शिलान्यास विधायक हरीश शाक्य बोले शिक्षा का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

Spread the loveबिल्सी। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई दिशा प्रदान करते हुए क्षेत्र …