Breaking News

कछला में एमपी यादव टेलीकॉम की ओर से लगा सेवा शिविर कांवड़ियों को प्रसाद वितरित कर की गई सेवा

Spread the love

कछला। सावन के पावन महीने और नाग पंचमी के शुभ अवसर पर कछला गंगा घाट के समीप कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं की सेवा और स्वागत के लिए भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। एमपी यादव टेलीकॉम कोल्हाई की तरफ से लगाए गए इस शिविर में गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे कांवड़ियों का आत्मीय स्वागत किया गया और उन्हें प्रसाद वितरित किया गया। शिविर में प्रसाद पाकर शिवभक्तों के चेहरे खुशी से खिल उठे और वे भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे की यात्रा के लिए रवाना हुए।
शिविर के दौरान सौमबीर यादव, प्रदीप पाल, हरिओम यादव और मुनीश यादव सहित तमाम सेवाभावी लोग अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आए। आयोजकों ने श्रद्धालुओं की कुशलक्षेम पूछी और उनकी यात्रा मंगलमय होने की कामना की। कांवड़ियों ने इस सत्कार के लिए आयोजकों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे शिविर कठिन मार्ग पर बड़ी राहत देते हैं।
इस अवसर पर एमपी यादव टेलीकॉम कोल्हाई के प्रोपराइटर मुनीश यादव ने कहा कि सावन का महीना शिव आराधना और सेवा का सबसे पवित्र समय है। नाग पंचमी पर कांवड़ियों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य केवल प्रसाद बांटना नहीं, बल्कि शिवभक्तों के प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना प्रकट करना है। समाज के लोगों को ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
शिविर के दौरान “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के उद्घोष से पूरा कांवड़ मार्ग गूंज उठा। मार्ग से गुजर रहीं आकर्षक धार्मिक झांकियां और शिवभक्तों की टोलियां क्षेत्र के वातावरण को पूरी तरह से शिवमय बना रही थीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वतंत्रता दिवस की थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन*

Spread the love* *बाबा इंटरनेशनल स्कूल, बिल्सी में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने देशभक्ति के रंग में …