Breaking News

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

उझानी। थाना उझानी पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर टीम ने कछला-सहसवान रोड पर घेराबंदी कर उदल उर्फ मोटे पुत्र देवजीत निवासी वार्ड नंबर छह, कछला को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ थाना उझानी में मुकदमा अपराध संख्या 296/2026 के तहत धारा 308(2)/317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फैजगंज बेहटा थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस

Spread the loveबिसौली। फैजगंज बेहटा थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया …