कुंवरगाँव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कुंवरगाँव पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थानाध्यक्ष कुंवरगाँव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 24 अगस्त को धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी दीपक पुत्र दयाराम, निवासी ग्राम बिहारी गौटिया (थाना कुंवरगाँव) को मढ़िया भांसी रोड पर स्थित मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त दीपक के विरुद्ध थाना कुंवरगाँव में मु०अ०सं० 125/2026 दर्ज था और वह लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुकेन्द्रपाल सिंह मय हमराह पुलिस बल शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Budaun Amarprabhat